Faridabad News: नूंह की मंडियों में 37737 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले की पांच अनाज मंडियों में कुल 37737 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई है। इसमें तावड़ू मंडी 14967.90 मीट्रिक टन खरीद के साथ पहले स्थान पर रही। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने और किसानों को मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंडीवार आंकड़ों के अनुसार, पुन्हाना में 11110.10 मीट्रिक टन, फिरोजपुर झिरका में 9655.40 मीट्रिक टन, नूंह में 1710.80 मीट्रिक टन और पिनगवां मंडी में 292.80 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को बिजली, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ बाजरे का समय पर उठान और किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेट पास, माप-तोल और खरीद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.