Faridabad News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और कॉलेज आउटरीच प्रोग्राम समिति की ओर से स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत उपायुक्त कार्यालय पलवल और गोद लिए गए गांव चिरावटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों और विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को कूड़े का उचित निपटान करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.