फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: धनंजय चौहान, फरीदाबाद। रिंग में उतर कर खुद की पहचान बनाने के साथ पेशेवर बॉक्सर सागर नरवत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण दे रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सागर नरवत बॉक्सिंग एंड फिटनेस क्लब में करीब 10 बच्चों को बिना किसी फीस के प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें प्रेरणा सहित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। क्लब के कोच सागर नरवत ने बताया कि बच्चों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन कई गरीब बच्चे पैसों के अभाव में अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते हैं। उन्हें स्वयं कई वर्षों तक संघर्ष किया है। जिसे देखते हुए उन्होंने बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना शुरू किया। क्लब में प्रशिक्षण...