Faridabad News: निवेश के नाम पर 12 लाख 16 हजार रुपये की ठगी
फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फेसबुक पर नेताओं और उद्योगपति के वीडियो दिखाकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 12 लाख 16 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने पहले निवेश पर मुनाफा दिखाकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते के माध्यम से रकम जमा कराई। इसके बाद 26 लाख रुपये और निवेश करने का दबाव बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जैन कॉलोनी निवासी जगदेव सिंह बाजवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर रील देखते समय उन्हें दो वीडियो दिखाई दिए। इनमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री और उद्योगपति मुकेश अंबानी के वीडियो दिखाकर निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। वीडियो पर भरोसा करके उन्होंने दिए गए लिंक के माध्यम से 26 अक्तूबर को एचडीएफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.