फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। शेयर बाजार में निवेश पर हर माह 10 प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा देकर साढे़ 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण कर तथ्यों की पड़ताल की है। मेरठ के सोमदत्त विहार निवासी सतीश चंद अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-29 स्थित न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार शर्मा से पिछले करीब पांच वर्षों से जान-पहचान थी। आरोप है कि 14 अगस्त 2025 को हेमंत कुमार शर्मा ने उन्हें अपने घर बुलाकर शेयर बाजार में निवेश की योजना बताई और हर माह 10 प्रतिशत लाभ का भरोसा दिलाया। विश्वास में आकर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। शिकायत के अनुसार, जब उन्होंन...