फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर भर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ही दिन में कुल 3239 चालान काटे। गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई में जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ऐप का प्रमुख योगदान रहा। आधुनिक तकनीक और पुलिस सक्रियता के समन्वय से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की मौके पर पहचान कर तुरंत चालान किए जा रहे हैं। मंगलवार को दर्ज किए गए चालानों में लेन चेंज के 306 चालान,बिना नंबर प्लेट 318 चालान, गलत दिशा में ड्राइविंग 238 चालान, बिना पीयूसी एवं गलत पार्किंग 226-226 चालान बिना हेलमेट के चालक 207 चालान, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के 205 चालान, बिना हेलमेट पीछे बैठा व्यक्ति के 154 चालान,खतरनाक ...