फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। धौज क्षेत्र में निजी वाहन में अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाया जा रहा करीब 300 किलोग्राम पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करा दिया। पुलिस से मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने वाहन की जांच की। जांच के दौरान पनीर के परिवहन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि धौज क्षेत्र में पनीर के अस्वच्छ परिस्थितियों में परिवहन किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जांच की गई। इस दौरान करीब 300 किलो पनीर निजी वाहन में ले जाया जा रहा था। खाद्य पदार्थ के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और रखरखाव की स्थिति खाद्य सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा मानक...