फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-20बी स्थित निजी अस्पताल की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी के नाम से जारी एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के लिए आवंटित जमीन की लीज रद्द कर उसे वापस लेने की कार्रवाई की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। तय अवधि में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर जमीन रिज्यूम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि हिन्दुस्तान इस लेटर की पुष्टि नहीं करता है। वायरल लेटर के मुताबिक, सेक्टर-20बी की यह जमीन मूल रूप से एक कंपनी को स्टील का प्लांट लगाने के लिए आवंटित की गई थी। अक्तूबर 2024 मे अस्पताल ने एक कंपनी से 60 फीसदी हिस्सेदारी करीब 152 करोड़ रुपये में खरीदी ...