फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: कृष्ण कुमार गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के बाद अब निगम द्वारा भी स्मार्ट सड़कें विकसित की जाएंगी। इसको लेकर निगम ने दो सड़कों को चिन्हित कर लिया है। इनमें एक सड़क पुराने गुरुग्राम में तो दूसरी सड़क नए गुरुग्राम में चिन्हित की गई है। निगम की तरफ से दोनों सड़कों को स्मार्ट सड़कों के रुप में विकसित करने के लिए एस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया है।

यातायात व्यवस्था का सुधार बता दें कि शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा कदम उठाया है। निगम प्रशासन द्वारा शहर की दो महत्वपूर्ण सड़कों को स्मार्ट सड़कों के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत सेक्टर-46 की मुख्य सड़क और पालम विहार क्षेत्र की मु...