फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में दिन ढलते ही कई जगहों पर रामलीला के मंचों से संवाद गूंजने लगे हैं। मंगलवार को रामलीला के पहले दिन विभिन्न मंचों पर नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बनाते रहे। रामलीला मंचन को लेकर कलाकारों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। अजरौंदा रामलीला मंडल के मंच पर मंगलवार को पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रसंग के अनुसार ऋषि नारद हिमालय में भगवान विष्णु की तपस्या करते हैं। इससे इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इंद्र अपने दूतों को भेजकर नारद की तपस्या भंग कराने के लिए कामदेव को अप्सराओं के ...