फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची के छह माह की गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उनके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग की तबीयत को लेकर परिजन चिंतित थे। जब उसका पेट फूलने लगा तो वे उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के दौरान बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी मिली। गर्भावस्था की अवधि पांच से छह महीने बताई जा रही है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रह...