फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। नागरिक अस्पताल परिसर में लावारिस पशुओं की आवाजाही मरीजों और उनके परिजनों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि पशु कभी भी आक्रामक होकर किसी पर हमला कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने समस्या को गंभीर मानते हुए जल्द कदम उठाने की बात कही है। जिले का नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं और विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद परिसर में लावारिस पशुओं का खुलेआम घूमना लोगों को परेशान कर रहा है। कई बार पशु अस्पताल के मुख्य मार्गों, वार्डों के आसपास और पार्किंग क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में परेशानी का स...