Faridabad News: नशे से दूर रहने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह में नशे के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 527 विद्यार्थियों और 23 शिक्षकों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशे के खिलाफ प्रवर्तन, जागरूकता और उपचार एवं पुनर्वास की जानकारी दी। उन्होंने नशा तस्करी की सूचना हेल्पलाइन 90508-91508 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.