Faridabad News: नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें युवा : कार्तिकेय शर्मा
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा शनिवार को पिनगवां गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से संवाद कर युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। उन्होंने मेवात में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ चलाने की भी जानकारी दी। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.