फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जिले में अलग-अलग मामलों में रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटे दो डॉक्टरों पर नशे की हालत में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप सामने आए हैं। दोनों घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों की मेडिकल जांच कराई। हालांकि, दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई अलग-अलग रही। अनखीर थाना क्षेत्र के मामले में पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की, जबकि सेक्टर-11 पुलिस चौकी क्षेत्र के मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बड़खल झील के पास पार्टी करने का आरोप

बड़खल झील के पास पार्टी करने का आरोप पुलिस के अनुसार बुधवार शाम बड़खल झील के पास पर्यटन विभाग की जमीन पर कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि वहां श...