Faridabad News: नशे के हॉटस्पॉट में रात्रि गश्त बढ़ेगी
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। जिले में नशे की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में अधिकारियों ने कार्रवाई की समीक्षा की। नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाने और चिन्हित अपराधों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नशे से प्रभावित लोगों की पहचान, जांच और उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग को नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। केंद्रों में निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के लिए कहा गया, ताकि नशे की समस्या से जुड़े मामलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.