फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नशे की लत से बाहर निकल चुके लोगों को दोबारा नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग अब उनके परिवारों से नियमित फीडबैक लेगा। विभाग की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि नशा छोड़ने के बाद मरीज की दिनचर्या कैसी है और कहीं वह दोबारा नशे का सेवन तो नहीं कर रहा। यदि किसी मरीज के दोबारा नशा शुरू करने की जानकारी मिलती है तो उसे उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को नशे से पूरी तरह मुक्त कराकर उन्हें सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अनुसार रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग की टीम नशा छोड़ चुके मरीजों के संपर्क में रहने के साथ उनके परिजनों से भी फीडबैक लेगी। परिवार के सदस्यों से मरीज के ...