Faridabad News: नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने बाईपास रोड स्थित ऐतमादपुर पुल के पास एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओखला, दिल्ली निवासी हबीब के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा और स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा कालिंदी कुंज दिल्ली से एक व्यक्ति से अस्सी हजार रुपये में खरीदकर लाया था और फरीदाबाद में बेचने की फिराक में था। आरोपी कबाड़ का काम करता है। उसके खिलाफ सेक्टर-31 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.