फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नशे के खिलाफ अब शहर का जेन-जी सोशल मीडिया पर मोर्चा संभालने की तैयारी में है। सूरजकुंड मैदान में आयोजित नशा मुक्त हरियाणा नमो मैराथन में युवाओं ने न केवल दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया, बल्कि इसे सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्लेटफॉर्म पर युवा अपना अधिकतर समय बिताते हैं, उसी माध्यम का इस्तेमाल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया जाना चाहिए। रविवार को सूरजकुंड मैदान में आयाेजित नमाे भारत मैराथन में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान कई युवाओं ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय इसे र...