Faridabad News: नशा तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.214 किलोग्राम गांजा और 7.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने गुप्त सूचना पर राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 से एक महिला को गांजे के साथ पकड़ा। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने गांजा नौ हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था। उसे गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 ने हिमांशु, निवासी कोतवाली को एनआईटी-दो से 7.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के लिए दिहाड़ी पर स्कूटी से नशा बेचता था। पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.