फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: नोएडा के लिए भी प्रस्तावित... - अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद की - गिरफ्तार दक्षिण अफ्रीकी नागरिक स्टडी वीजा पर आया था भारत, वीजा समाप्त होने के बावजूद रह रहा था यहां - नोएडा में रह कर दिल्ली-एनसीआर में कर रहा था नशा तस्करी

गिरफ्तारी और एमडीएमए की बरामदगी फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन आरोपियों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 126.96 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद की है, जिसकी अतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 13 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सात अक्तूबर को अपराध जांच शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक सूचना के आधार पर सूरजकुंड-अनखीर रोड से गांव दयालपुर ...