फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर कौशल विकास और आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त युवा ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित किए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में युवाओं से सीधा संवाद किया गया। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने के साथ तकनीकी रूप से सक्षम होना भी जरूरी है। नशामुक्त समाज का निर्माण सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र की प्रगति में करना समय की आवश्यकता है।

आईटीआई में एआई प्र...