Faridabad News: नव निर्वाचित छात्र परिषद को उनके दायित्व सौंपे गए
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-15 स्थित एपीजे स्कूल शुक्रवार को वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से उनके दायित्व सौंपे गए। यह समारोह विद्यालय की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक था, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा सेवा-भाव का विकास किया जाता है। कार्यक्रम में एसीपी अशोक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को सैश (सम्मान-पट्टिका) एवं बैज (प्रतीक-चिह्न) पहनाकर उनके नेतृत्व दायित्वों का औपचारिक दायित्व ग्रहण करवाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: छात्रा संवर्ग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.