Faridabad News: नवजात को जंगल में छोड़ा, आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे
फरीदाबाद, अगस्त 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के खंदावली गांव में शनिवार सुबह नवजात को जन्म के बाद सुनसान जगह पर छोड़ने का मामला सामने आया। सड़क किनारे पेड़ों के पास एक-दो दिन का नवजात बिना कपड़ों के पड़ा मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सुरक्षित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बच्चे को वहां छोड़ने वाले की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे खंदावली की ओर जाने वाली सड़क के आसपास से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पेड़ों के पास नवजात पड़ा था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद आसपास की महिलाओं ने बच्चे को अपने घर ले जाकर नहलाया और कपड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.