Faridabad News: नमकीन विक्रेता पर हमले में 24 दिन बाद केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में नमकीन बेचने वाले युवक पर हुए हमले के मामले में 24 दिन बाद केस दर्ज कर किया गया है। भारत कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि एक जुलाई की रात 15-20 लोग मोटरसाइकिलों पर आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में पांच चोटों का उल्लेख किया गया था और एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इस बीच घायल ने सात, 12 और 17 जुलाई को कार्रवाई टालने के लिए लिखित में समय मांगा था। शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कारोबारी युवकों ने डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.