फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। भारतीय जनता पार्टी ने नदीम खान को हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से नूंह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। वह सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे। नदीम खान छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत की। इसके बाद भाजपा में सक्रिय होकर विभिन्न कार्यक्रमों में भूमिका निभाई। नियुक्ति पर नदीम खान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश सह प्रभारी भोला सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओ...