Faridabad News: नगर निगम मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। छह साल से अधूरा पड़ा सेक्टर-12 स्थित नगर निगम मुख्यालय का निर्माण कार्य आखिरकार दोबारा शुरू हो गया है। वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों के चलते बीच में रुकी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नई गति मिली है। नगर निगम ने एक साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे लाेगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। सीएम अनाउंसमेंट के तहत 7 जून 2015 को सेक्टर-12 में नया निगम मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी। इसे सात मंजिला बनाया जाना था। इसमें बेसमेंट के साथ-साथ पार्षदों के लिए अलग कमरे, अधिकारियों के लिए कमरे, कांफ्रेंस हॉल आदि का प्रावधान है। नगर निगम ने करीब 42 करोड़ 40 लाख का प्रस्ताव बना ठेकेदार को काम सौंप दिया था। ठेकेदार ने 25 अक्तूबर 2018 को काम शुरू कर दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.