Faridabad News: नगर निगम ने वसूले 1.52 करोड़ रुपये के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की ओर से चलाए गए बकाया संपत्ति कर वसूली अभियान को बड़ी सफलता मिली है, जिससे निगम को करीब डेढ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस राशि में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने करीब एक करोड़ रुपये और एनएचपीसी ने 52.98 लाख रुपये से अधिक का लंबित संपत्ति कर जमा कराया है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर ओल्ड जोन में विशेष वसूली अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने की, जबकि क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सृष्टि बब्बर और उनकी टीम ने संबंधित संस्थानों से बकाया कर जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सरकार ने संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित संपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.