Faridabad News: नगर निगम के पार्षदों की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद से हुए विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद बुधवार को वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव, वार्ड-40 के पार्षद पवन यादव तथा एक अन्य व्यक्ति ने हजारों समर्थकों के साथ पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी दी। पुलिस ने तीनों को मुकदमे में शामिल जांच कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं, दोनों निर्दलीय पार्षदों की गिरफ्तारी के बाद निगम कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए। गिरफ्तारी से पहले अहीरवाड़ा स्थित पार्षदों के निवास पर सुबह से ही हजारों समर्थक जुटने लगे। वहां से महिलाएं और पुरुष हाथों में पट्टियां व नारे लिखी तख्तियां लेकर उपमंडल कार्यालय की ओर रवाना हुए। अंबेडकर चौक के पास पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक आगे बढ़ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.