फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- फरीदाबाद में जलभराव और बदहाल सड़कों से परेशानी Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में जलभराव और बदहाल सड़कों की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सबसे ज्यादा संजय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, नंगला सहित करीब 10 इलाकों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद इन इलाकों में स्थिति और खराब हो गई है। सड़कों पर जमा कीचड़ और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोग फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। नगर निगम की तरफ से सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, नंगला पार्ट 2, गाजीपुर, सुभाष चौक, डबुआ कॉलोनी, राजीव कॉलोनी में करीब एक साल पहले सड़क, सीवर और नाले बनाने का कार्य शुरू किया था। अधिकारियों का दावा था ...