फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पार्षदों की गिरफ्तारी मांग को लेकर जारी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। वहीं प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल शुरू हो गई, जिसके चलते गुरुवार को निगम में कामकाज ठप रहा। विभिन्न कामों को लेकर निगम पहुंचे लोग दिनभर भटकते रहे।

प्रदर्शन की अध्यक्षता गुरुवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि मई 2026 में कर्मचारियों ने 14 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद 13 मई को सरकार और कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी...