फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के बीच खुले में पड़ा गीला कचरा सड़ने लगा है, जिससे उठ रही दुर्गंध ने लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। साथ ही डेंगू, मलेरिया समेत दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं हड़ताल के चलते निगम में विभिन्न कामों के लिए पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा है, जिससे लोग काफी परेशानी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी पिछले पांच दिनों से निजी करण सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख बाजारों, रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों के आसपास कूड़ा उठान नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जिन स्थानों से रोजाना कचरा उठाया ...