फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पल्ला-सेहतपुर रोड का शुक्रवा को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नालों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और ड्रेनों की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि बारिश का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके। इसके साथ ही आयुक्त ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कब्जों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्...