फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गांव बुढ़ैना स्थित श्मशानघाट के पास अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर कथित रूप से नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। रविवार देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने 145 बोरे तैयार नकली सीमेंट, 550 बोरे खराब सीमेंट, 110 बोरे क्लिंकर और कंपनी के नाम वाले 980 नकली खाली पैकिंग बैग बरामद किए। फैक्टरी में काम करने वाले बाप-बेटे जमाल शाह और नईम शाह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फैक्टरी संचालक दिल्ली के जैतपुर निवासी अफजल फरार है। पुलिस के अनुसार अल्ट्राटेक से संबंधित कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक एवं अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। संजय कुमार को कंपनी के असली और नकली उत्पादों की ...