फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। थाना पल्ला पुलिस ने टाटा मोटर्स का नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 440 लीटर नकली ऑयल (टाटा मोटर्स डीईएफ एचपी) सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक सूर्या विहार, पल्ला निवासी ज्वाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सी3आई कंसलटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर हरिराम शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला पुलिस टीम ने बांध रोड स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान मौके से नकली ऑयल की 20 लीटर की 20 बाल्टियां, 10 लीटर की चार बाल्टियां, छह खाली बाल्टियां, 35 नीले ढक्कन, यूरिया के कट्टे और 79 सिल्वर रंग के स्टिकर बरामद किए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नकली इंजन ऑयल बन...