Faridabad News: नए साल से फतेहपुर बिल्लौच की एम्स शाखा में स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फतेहपुर बिल्लौच गांव में एम्स की नई शाखा में नए साल से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल की इमारत का ढांचा तैयार हो चुका है और इन दिनों अंदर फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस एक मंजिला इमारत में 20 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां ओपीडी, जांच और ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध होने से आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अभी इन गांवों के मरीजों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ या फरीदाबाद जाना पड़ता है। गांव फतेहपुर बिल्लौच में करीब 6.5 एकड़ जमीन पर एम्स शाखा की इमारत तैयार की जा रही है। अस्पताल में 20 बेड के अलावा ओपीडी, लैब और दो ऑपरेशन थियेटर बनाने की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.