Faridabad News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजा शहर
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे और 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को महाभोग अर्पित कर महाआरती की और प्रसाद वितरित किया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने नंद गोपाल को झूला झुलाकर अपना व्रत संपन्न किया। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। सुबह से ही लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पूरे दिन मंदिरों में भक्तों का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.