फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नंगला एंक्लेव पार्ट 2 में आठ माह से खुदी सड़कों से लोग परेशान हैं। गलियां खुदी पड़ी हैं, गंदा पानी भरा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे करीब 20 हजार लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने करीब आठ महीने पहले सीवर, पेयजल लाइन डालने के लिए गलियाें को खोदा था। खासकर भड़ाना चाैक के समीप स्थित सरपंच चौक की गलियाें में सीवर और नई पेयजल लाइन डाली गई। इसके बाद खोद कर छोड़ दिया गया। कॉलोनी की अधिकांश गलियां खुदी होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को अ...