Faridabad News: धोखाधड़ी और साजिश के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के गांव घाटमीका का रहने वाला है। उसे वर्ष 2024 के एक मामले में अदालत के आदेश पर फरार घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, जाबिर के खिलाफ फिरोजपुर झिरका सदर थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज है। मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाबिर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी अन्य मामले में शामिल है या नहीं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.