Faridabad News: धरने पर अड़े लोगों ने अरावली से कूड़े की गाड़ियां वापस भेजी
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय। अरावली क्षेत्र में अस्थायी कूड़ाघर बनाने को लेकर नगर निगम और स्थानीय लोगों के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन लोगों ने नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को अरावली में कूड़ा डालने से रोककर उन्हें लौटा दिया। साथ ही विरोध में लोग दोबारा धरने पर बैठ गए। आसपास के गांवों के साथ सैनिक कॉलोनी के लोगों ने भी उन्हें समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा पार्षद जगत फागना ने किया हैं। वहीं टकराव खत्म करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और नगर निगम अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। शनिवार को महापंचायत होनी थी, वह नहीं हुई। अब मामले में सोमवार को फैसला होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: हर वार्ड में बनेंगे कूड़ा निस्तारण केंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.