Faridabad News: धनतेरस पर बर्तन खरीदना होगा महंगा, 20 से 50 फीसदी तक बढ़े दाम
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। धनतेरस पर इस बार बर्तन खरीदने के लिए लोगों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। बाजार में स्टील से लेकर पीतल और तांबा के बर्तनों के दाम में 20 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्लास्टिक के घरेलू सामान भी महंगे हो गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल 250 रुपये किलो मिलने वाला स्टील अब 350 से 400 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसी तरह पीतल के भाव 1,000 रुपये से बढ़कर 1,500 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। तांबे के दाम भी 1,200 से 1,300 रुपये किलो से बढ़कर 2,000 रुपये किलो तक हो गए हैं।
धातु के बर्तनों के दाम में बढ़ोतरी स्टील और पीतल के बर्तनों पर सबसे ज्यादा असर दुकानदारों के अनुसार, बीते साल स्टील के बर्तनों का भाव करीब 250 रुपये किलो था, जो अब गुणवत्ता और किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.