Faridabad News: धनतेरस आज, बाजारों में रौनक बढ़ी
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिवाली के त्योहार ने स्मार्ट सिटी के बाजारों में रौनक बढ़ा दी है। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और कपड़ा बाजार तक में खरीदारी का उत्साह दिखाई दे रहा है। कारोबारियों के मुताबिक, अकेले सर्राफा बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। वहीं, धनतेरस पर 200 से अधिक कारें और दो हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन बिकने की संभावना है। इलेक्ट्रिक वाहनों और मालवाहक वाहनों की बिक्री भी बाजार को गति देगी। रियल एस्टेट कारोबार में भी करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इस दौरान 100 से अधिक परिवारों को उनके नए आशियाने की चाबी सौंपी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gurgaon Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.