फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। त्योहारों के मौसम में शहर में झपटमार सक्रिय हो गए हैं। बदमाशों ने अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। नेहरू ग्राउंड में बेटे को ट्यूशन छोड़कर घर लौटी महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया, जबकि दूसरी वारदात सेक्टर-35 स्थित वसुंधरा सोसाइटी में हुई। यहां घर के बाहर सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवक चेन छीनकर फरार हो गए। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू ग्राउंड एनआईटी-1 निवासी वंदना अरोड़ा ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि सोमवार दिन में करीब सवा 11 बजे वह अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर घर लौटी थीं। उन्होंने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की और अंदर जाने के लिए मुड़ीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर द...