फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: पलवल, होडल, अजित कुमार । होडल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नई, थाना बिछोर निवासी मुबीन ने बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने भाई जाकिर के साथ होडल स्थित निजी अस्पताल में इलाज करवाने आया था। अस्पताल से कुछ दूरी पर दोनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और उसके भाई जाकिर को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में जाक...