Faridabad News: दो दिन में 136 आरोपी गिरफ्तार, 28 गुमशुदा परिजनों से मिले
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद पुलिस ने 22 और 23 अगस्त को विशेष वीकेंड अभियान चलाकर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान में 38 उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने 28 गुमशुदा लोगों को तलाशकर उनके परिवारों से मिलाया। अभियान के दौरान थाना पुलिस, अपराध शाखा और विशेष टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। अवैध शराब के मामलों में 86 बोतल शराब और चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम गांजा भी पकड़ा गया। अवैध हथियार रखने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान दो देसी कट्टे बरामद किए गए। इसके अलावा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23,840 रुपए की नकदी बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.