Faridabad News: देसी कट्टे बरामद, हथियार उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने 18 अगस्त को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए। एक मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपित को भी पकड़ा गया है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने करन निवासी जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में एवीटीएस-2 की टीम ने संदीप निवासी राजपुरा कलां को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह कट्टा उसे सतेन्द्र निवासी धारा, एटा, उत्तर प्रदेश, हाल जीवन नगर पार्ट-1 से मिला था। इसके बाद पुलिस ने सतेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना भूपानी में शस्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.