फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा एनआईटी ने शुक्रवार को धौज क्षेत्र में गांव के बांध के पास से छापेमारी कर धौज गांव निवासी आजाद उर्फ मन्नू नामक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कट्टा को जब्त कर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...