फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद। पुलिस ने देसी कटटा रखने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने सुभाष कॉलोनी निवासी शाहिद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने नंगला एंक्लेव पार्ट-दो निवासी सागर को अवैध देसी कट्टा सहित रेलवे स्टेशन रोड बल्लभगढ फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...