Faridabad News: दूसरे दिन भी फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को द्वितीय चरण के मुकाबले संपन्न कराए गए। अगले दौर में पहुंचे महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि दूसरे दिन के पहले मुकाबले फरीदाबाद के शौर्य अग्रवाल ने रोहतक के पार्थ चावला को 15-9, 12-15,15-11 से हराया। वहीं सिरसा के तन्मय मेहता ने रोहतक के ऋतिक ढाका को 15-6, 15-5 से, रोहतक के जयवर्धन हुडा ने अपने ही जिले के आदित्य डबास को 15-10, 15-5 से, यमुना नगर के राम ने रोहतक के रितिक नांदल को 15-8, 15-7 से, राेहतक के जतिन कुमार ने फरीदाबाद के आरुष गुप्ता को 15-11, 15-9 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.