फरीदाबाद, जुलाई 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र की राजस्थानी कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर टाइल लगाने के दौरान पैड (शटरिंग) टूटने से 55 वर्षीय राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उनकी पीठ में भी गंभीर चोट आई। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसजीएमनगर निवासी प्रहलाद राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को वह एसजीएम नगर स्थित सी-ब्लॉक, राजस्थानी कॉलोनी निवासी सुंदर के मकान पर टाइल लगाने का काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती 14 जुलाई को काम के दौरान अचानक मचान पैड टूट गया। जिससे वह दूसरी मंजिल से...